Maiya Samman Yojana 16th Installment Date: महिलाओं के खाते में इस दिन आएंगे 16वीं किस्त के 2500 रूपये, फाइनल तिथि जारी

Maiya Samman Yojana 16th Installment Date: झारखंड राज्य की महिलाओं के लिए फिर से खुशखबरी आने वाली है। मंईयां सम्मान योजना के तहत राज्य सरकार महिलाओं के खातों में 16वीं किस्त भेजने की तैयारी पूरी कर चुकी है। आपको बता दें कि दिवाली से पहले 15वीं किस्त जारी की गई थी, जिससे लाखों महिलाओं के खातों में ₹2500 की राशि जमा हुई थी।

अब सरकार नवंबर माह के दूसरे सप्ताह में 16वीं किस्त जारी करने की योजना बना रही है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहारा देना है ताकि वे अपने घर के खर्च और जरूरतें बिना किसी परेशानी के पूरा कर सकें। यह योजना महिलाओं की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने की दिशा में राज्य सरकार का एक बड़ा कदम है।

Maiya Samman Yojana 16th Installment Date

मिली ताजा जानकारी के अनुसार मंईयां सम्मान योजना की 16वीं किस्त को लेकर सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हैं। महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग ने सभी लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों और DBT सत्यापन की जांच संपन्न कर ली है। अब सरकार नवंबर 2025 के मध्य सप्ताह में 16वीं किस्त की राशि जारी कर सकती है। यानी कि महिलाओं को 15 नवंबर से किस्त की राशि मिलने की संभावना है।

इस बार भी लाभार्थी महिलाओं को ₹2500 की राशि सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी। साथ ही जिन महिलाओं की पिछली यानी 15वीं किस्त किसी तकनीकी कारण से रुकी हुई थी, उन्हें इस बार दो किस्तों की राशि एक साथ दी जाएगी। यानी ऐसी महिलाओं को एक साथ 16वीं किस्त में ₹5000 की राशि दी जाएगी, वहीं जिन महिलाओं को 15वीं किस्त की राशि मिली हुई है उन्हें सामान्य तौर पर ₹2500 की राशि मिलेगी।

इन 12 जिलों की महिलाओं को पहले मिलेगा 2500 रुपये

सूत्रों के अनुसार सरकार मंईयां सम्मान योजना की 16वीं किस्त का वितरण दो चरणों में करने जा रही है। पहले चरण में राज्य के 12 जिलों की महिलाओं को राशि भेजेगी। इनमें रांची, धनबाद, देवघर, बोकारो, गुमला, लोहरदगा, जामताड़ा, सिमडेगा, जमशेदपुर, चतरा, पाकुड़ और गढ़वा शामिल हैं। इन जिलों की लाभार्थी महिलाओं के आवेदन पहले ही सत्यापित हो चुके हैं और उनके बैंक खाते DBT सिस्टम से लिंक हैं, इसलिए इन जिलों की महिलाओं के खातों में सबसे पहले ₹2500 की राशि भेजी जाएगी।

Maiya Samman Yojana 16th Installment के लिए पात्रता

  • आवेदन करने वाली महिला झारखंड राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
  • महिला की आयु कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 50 वर्ष तक होनी चाहिए।
  • महिला के परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • महिला या परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए।
  • महिला के परिवार का कोई सदस्य इनकम टैक्स दाता नहीं होना चाहिए।
  • महिला के नाम पर चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए, ट्रैक्टर को छोड़कर।
  • महिला का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना जरूरी है ताकि DBT सक्रिय रहे।
  • जिन महिलाओं का आवेदन अभी “होल्ड” पर है, उन्हें सत्यापन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

Maiya Samman Yojana 16th Installment Status कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले महिला को मंईयां सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद होम पेज पर “लॉगिन” विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब अपना आधार नंबर या आवेदन आईडी दर्ज करके पोर्टल में लॉगिन करना है।
  • लॉगिन करने के बाद “किस्त स्थिति देखें” (Installment Status) सेक्शन में जाना है।
  • यहां आप देख सकते हैं कि Maiya Samman Yojana 16th Installment की राशि आपके बैंक खाते में आई है या नहीं।
  • राशि आने पर आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS भी मिल जाएगी।
  • अगर SMS नहीं आया है तो आप पासबुक अपडेट करा सकते हैं या नजदीकी CSC सेंटर से भुगतान स्थिति जांच सकते हैं।
  • इसके अलावा आप नेट बैंकिंग, फोनपे, गूगल पे या पेटीएम जैसे डिजिटल माध्यमों से भी राशि की पुष्टि की जा सकती है।

Leave a Comment