PM Kisan 21th Kist Release Today: देशभर के किसानों के लिए आज का दिन बेहद खास है क्योंकि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) की 21वीं किस्त जारी कर दी गई है। केंद्र सरकार ने इस योजना के तहत करोड़ों किसानों के बैंक खातों में सीधे ₹2000 की राशि ट्रांसफर कर दी है। यह योजना किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के उद्देश्य से चलाई जा रही है, जिसके तहत हर साल ₹6,000 की सहायता 3 समान किस्तों में दी जाती है।
सरकार का प्रयास है कि हर योग्य किसान को खेती से जुड़ी जरूरतों जैसे बीज, खाद, सिंचाई और मजदूरी के लिए समय पर आर्थिक मदद मिल सके। इस बार की किस्त से रबी फसल की तैयारी कर रहे किसानों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़े हुए हैं तो आज का यह लेख आपके लिए है। यहां आपको 21वीं किस्त से जुड़ी संपूर्ण जानकारी मिलने जा रही है।
PM Kisan 21th Kist Release Today
केंद्र सरकार ने इस बार भी DBT के माध्यम से किसानों के खातों में 21वीं किस्त की राशि भेज दी है। लाखों किसानों के मोबाइल पर ₹2,000 की राशि आने का SMS अलर्ट भी मिलना शुरू हो गया है। यह राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जा रही है ताकि वे बिना किसी बिचौलिये के इसका पूरा लाभ उठा सकें।
पीएम किसान योजना से किसानों की खेती लागत कम होती है और उन्हें अपने खेतों में समय पर काम करने में आसानी होती है। जिन किसानों ने e-KYC और भूमि सत्यापन पूरा कर लिया था, उनके खातों में आज से भुगतान जारी हो गया है। जैसे ही किस्त की राशि बैंक खाते में आ जाएगी आपके बैंक से लेकर मोबाइल नंबर पर SMS आ जाएगा। SMS ना आने पर आप नीचे बताएं जानकारी से अपना स्टेटस भी चेक कर सकते हैं।
PM Kisan 21th Kist के लिए पात्रता
- आवेदनकर्ता भारत का नागरिक होना चाहिए और उसके पास खेती योग्य भूमि का स्वामित्व होना जरूरी है।
- केवल वही किसान इस योजना के लाभ के पात्र हैं जो छोटे और सीमांत श्रेणी में आते हैं।
- परिवार में पति, पत्नी और नाबालिग बच्चे शामिल होते हैं, और केवल एक ही सदस्य योजना का लाभ ले सकता है।
- जिन किसानों का नाम आयकर रिटर्न में है या परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी में है, उन्हें योजना से बाहर रखा गया है।
- बैंक खाता और आधार कार्ड का आपसी मिलान अनिवार्य है ताकि राशि सीधे लाभार्थी तक पहुँचे।
- जिन किसानों की भूमि का सत्यापन कृषि विभाग के रिकॉर्ड में दर्ज है, वही इस योजना में पात्र माने जाएंगे।
Also Read :- 9वीं, 10वीं और 12वीं के छात्रों को मिलेंगे फ्री लैपटॉप, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
PM Kisan 21th Kist Status Check कैसे करें?
- सबसे पहले आपको प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना है।
- अब आपको होमपेज पर दिए गए “Farmers Corner” सेक्शन में जाना है।
- अब वहां पर आपको “Beneficiary Status” विकल्प पर क्लिक करना है।
- अब आपसे आपका आधार नंबर या पंजीकृत मोबाइल नंबर मांगा जाएगा।
- सभी जानकारी दर्ज करने के बाद “Get Data” पर पर आपको क्लिक करना है।
- इसके बाद स्क्रीन पर आपकी पूरी जानकारी खुल जाएगी, जिसमें यह दिखेगा कि आपकी किस्त जारी हुई है या नहीं।
- अगर आपकी किस्त पेंडिंग दिख रही है, तो वहां कारण भी बताए जाएंगे, जिससे आप उसे सही कर सकें।
अगर किस्त नहीं आई तो क्या करें?
यदि आपके खाते में किस्त की राशि नहीं आई है, तो सबसे पहले अपनी e-KYC और भूमि सत्यापन की स्थिति जांचें। जरूरत पड़ने पर नजदीकी CSC सेंटर जाकर KYC पूरी करवाएं या बैंक में जाकर NPCI लिंकिंग करवाएं। यदि कोई त्रुटि ठीक कर दी जाती है, तो अगली किस्त में आपकी राशि स्वतः आपके खाते में भेज दी जाएगी। इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है, बस दस्तावेज सही रखें और स्टेटस चेक करते रहें।